पुण्य पथ पथिक:डाँ. बलदेव(रामनाथ साहू)

पुण्य पथ पथिक
**************

पुण्य पथ पथिक
बढ़ चला
कर् विरल नेह -उपवन ।
स्मृतियाँ इतनी घनी ..
इतनी घनी कि लगता है
तुम पास ही हो यकीनन ।

सहज सरल समरस समगात
तुम्हारी मन्द - मन्द मुस्कान
जैसे प्राची में मुकुलित नवल प्रभात
जिसके भी सर पर रखा प्रशस्त हस्त बन गया वह साम गान उदगाता ।

अवदान तुम्हारा 
युग सम्भाल सके तो सम्भाले
कहाँ से लाते थे तुम यह सब
भर भर लुटाते पर कभी न् घटता ।

विस्मित चकित खड़े हैं हम
क्या सचमुच कुछ हुआ ?
नहीं । 
कभी और कोई भवभूति
तुम सा समान- धर्मा आएगा
तुम्हारे मर्मों को जगत को समझाएगा
तुम तो शाश्वत हो ..चिरन्तन हो ।

अभी तो इस समय
केवल तुम्हारा वंदन ।

रामनाथ साहू
देवरघटा डभरा
जिला जांजगीर चाम्पा 
मो -9977362668

Comments

Popular posts from this blog

पुनर्पाठ:डाँ. बलदेव:सृजन और सरोकार :-लेखक-रजत कृष्ण

डाँ. बलदेव महत्व:- लेखक राजू पांडेय

बल देने वाले डाँ. बलदेव भैय्या:-डाँ. देवधर महंत